फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दोपहर को 3 बजे के आसपास हुई तेज बारिश व हवाएं चलने से जहां एक तरफ मौसम काफी सुहाना हो गया वहीं बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जुझ रहे क्षेत्रवासियों को भी इससे काफी राहत मिली। हालांकि जिले के पंचैरी जैसे उच्च पवर्तीय क्षेत्रों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि ओलावृष्टि के कारण उनकी तैयार हो रही फसलों के नुक्सान हो सकता है। वहीं जिब क्षेत्र से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में केवल हल्की बुंदाबांदी होने से ग्रामीणों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल पाई। उधमपुर के शहरी क्षेत्र में दोपहर को तीन बजे से लेकर शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। बारिश और हवाएं चलने से मौसम काफी सुहावना बना रहा। इससे भीषण गर्मी के प्रकोप से बेहाल हो रहे नगरवासियों को काफी राहत मिली है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से जिला में भीषण गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। तापमान भी 40 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया था। दिनभर लोग पसीने से तरबतर होने को मजबूर हो रहे थे। इस बीच शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे मौसम में आए बदलाव के बाद बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है। करीब आधे घंटे तक हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। इसके बाद भी देर शाम तक हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी रही। इसका नगरवासियों ने जमकर आंनद उठाया। दिन का अधिकतम तामपान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें