फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य वाहन पलटने से दो जवान जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जीरो पॉइंट के पास श्रीनगर से उधमपुर की ओर आ रहा सैन्य वाहन बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में दो जवान जख्मी हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चिनैनी ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को उधमपुर की ओर आ रहा सैन्य के काफिले का एक वाहन सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जवानों को वाहन से निकाल कर सीएचसी चिनैनी ले जाया गया। वहीं, पलटे वाहन को क्रेन के जरिए सीधा कर यातायात को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें