किश्तवाड़। जिले में सोमवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। इसके साथ ही 29 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4252 पहुंच गया है, जिनमें से 4065 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 39 की मौत हुई है। मौजूदा समय में जिले में 148 मामले सक्रिय हैं।