जिला किश्तवाड़ के दूरदराज इलाका वाड़वन और दच्छन से दो मरीजों को सेना के हैलीकाप्टर से जम्मू और किश्तवाड़ शिफ्ट किया। जानकारी के अनुसार बर्फबारी के दौरान काफी लोग बीमार हो गए हैं। वाड़वन इलाके में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण उनका अपने इलाकों में ठीक से उपचार नहीं हो पाता है।
इस कारण जिला प्रशासन को सूचित किया गया। किसी अन्य की मौत ना हो, इसलिए जिला प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर दोनों बीमारों को सेना की सहायता से इनशन वाड़न निवासी मुबीना बेगम को जम्मू और किशोरी लाल निवासी सोंदर दच्चन को किश्तवाड़ पहुंचाया गया। बता दें कि पिछले दिनों इलाज के अभाव में इलाके में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी।