फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में दो और इलाके रेड जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। सोमावर को दो इलाकों को रेड जोन घोषित कर पांबंदिया लगा दी गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने आदेश जारी कर पलमाड़ पंचायत के चमलाइल और किश्तवाड़ शहर से लगते बांदरना गांव के कुछ भाग को रेड जोन घोषित किया है। इसमें मुश्ताक अहमद शेख के मकान से लेकर मोहम्मद सुभान शेख के मकान तक पाबंदियां लगाई हैं। इसके साथ ही सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सीएमओ को पलमाड़ के चमलाईल गांव के 115 और बांदरना के 170 लोगों शीघ्र टेस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों स्थानों के लिए नायब तहसीलदार पलमाड़ और नायब तहसीलदार किश्तवाड़ को नोडल अधिकारी तैनात किया है। रेड जोने से किसी भी व्यक्ति को आवागमन करने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, उल्लंघन करने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान
जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे हैं। सोमवार को स्थानीय बस अड्डे और ओम महता चौक पर पुलिस ने नाका लगा कर कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं, लोगों से बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन जब्त भी किए हैं। जिले में निर्देशानुसार सुबह 7 से लेकर 10 बजे तक दुकानें खुल रही हैं। दवा दुकानों को शाम तक खोलने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें