उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने शनिवार शाम को कार से दो किलो चरस के साथ राजस्थान निवासी दो लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार शाम करीब सात बजे पुलिस ने श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रही ट्वेरा कार (आरजे22यूए-0322) को रोका। इस दौरान तलाशी लेने पर दो किलो चरस बरामद की। पुलिस ने उसी समय कार में सवार शकील खान पठान निवासी पगवतली और बाबू खान निवासी वर्मा कॉलोनी यूआईटी सेक्टर-9 सवीना, उदयपुर दोनों राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।