फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुई में दो सौ लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सीआरपीएफ की 187 बटालियन की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत संबल चक्खड़ के सुई गांव में शिविर लगाया गया। इसका आयोजन कमांडेंट राम बिलास गुप्ता की ओर से किया गया, जिसमें दो सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर, अजय कुमार और पीएचसी सूई की डॉक्टर आशा, हितैशा ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां और कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ और स्थानीय अस्पताल के सहयोग से जिलेभर में 15 मार्च तक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुद्धमहादेव, लाटी, उधमपुर, बश्ट, चिनैनी, लौंडना, रामबन के मैत्रा और गोविंदपुरा शामिल हैं। शिविर के दौरान कमांडेंट ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियाें से बातचीत कर शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें