फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू में दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन

Sun, 02 Mar 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा (एसएमवीडीयू) में उच्च शिक्षा संस्थानों में मान्यता प्रक्रिया और रैंकिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय एसएमवीडीयू की ओर से आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय मुख्य अतिथि थे। कार्यशाला समन्वयक प्रो. सुप्रण शर्मा ने मान्यता और डेटा कैप्चरिंग प्रणालियों की बदलती गतिशीलता पर प्रकाश डाला। एसएमवीडीयू के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने मुख्य अतिथि और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के आईक्यूएसी निदेशक प्रो. संजीव कुमार शर्मा को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रो. उमेश राय ने कहा कि संस्थानों को मान्यता प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन के लिए डेटा संग्रह, आत्म-मूल्यांकन और संस्थागत सुधारों पर ध्यान देना चाहिए। कार्यशाला में प्रो. अब्दुल क्यू अंसारी (जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली), प्रो. पंकज के. श्रीवास्तव (जम्मू विश्वविद्यालय) मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें