किश्तवाड़। पुलिस ने दो व्यक्तियों पर जम्मू-कश्मीर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है।
एसएसपी नरेश सिंह ने बताया कि रुस्तम अली बागवान पुत्र फतेह मोहम्मद बागवान निवासी हुंजाला, किश्तवाड़ एक सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर के है। उसे रसद सहायता प्रदान करते हुए और क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी तत्वों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखते हुए पाया गया। किश्तवाड़ पुलिस ने विस्तृत डोजियर तैयार किया गया उसे पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया और सेंट्रल जेल कोटभलवाल, जम्मू में रखा गया।
दूसरा आरोपी अरशद हुसैन पुत्र अब्दुल वाहिद शेख निवासी गुड़ियन किश्तवाड़, एक आदतन चोर है, जिसका आपराधिक गतिविधियों का लंबा इतिहास है। कई चोरी के मामलों में शामिल होने और कई चेतावनियाँ मिलने के बावजूद, उसने अपना गैरकानूनी व्यवहार जारी रखा। जिला मजिस्ट्रेट किश्तवाड़ राजेश कुमार शवन के आदेश पर उसे हिरासत में लिया गया और जिला जेल कठुआ में भेजा गया। संवाद