फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ देवियां जंगल से बरामद हुए दो शव

Thu, 26 Nov 2015 12:11 AM IST
कटडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ देवियां क्षेत्र के पई नाला जंगल से बुधवार शाम को एक महिला और युवक के क्षतविक्षत शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


दोनों शव एक साथ पडे़ थे। कटड़ा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने कटड़ा पुलिस को खबर दी कि नौ देवियां क्षेत्र के पई नाला जंगल में दो शव पड़े हैं। इसके बाद एसएचओ के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक महिला नीलमा (36) पंचायत पंडो निवासी और 25 वर्षीय काका डिडी पांगल का रहने वाला था। बताया जाता है कि करवाचौथ वाले दिन से दोनों अपने घरों से लापता थे।

पुलिस ने घटनास्थल से शराब का एक खाली पाउच, मिक्चर का एक पैकेट और डिस्पोजल गिलास बरामद किया है। मृतक महिला छह बच्चों की मां बताई जाती है। शव बरामद किए जाने की खबर दोनों के घर पर दे दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों मृतकों के घर के सदस्य पुलिस स्टेशन पहुंचे। एसएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला नहीं लग रहा है।

उन्होंने बताया कि महिला के पति ने उस समय पुलिस में शिकायत की थी कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। युवक के परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें