रामबन। चंद्रकोट पुलिस ने कार सवार दो लोगों 14 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान विनोद कुमार निवासी डेरा बाबा बंदा सिंह बहादुर (रियासी) और अर्जुन सिंह निवासी कयाला, रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चंद्रकोट में पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान रामबन से चंद्रकोट की ओर जा रही ऑल्टो कार (जेके11ए-1609) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर 14 ग्राम हेरोइन और मापतोल की मशीन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी रामबन पीडी नित्या की देखरेख में की गई है।