फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में कोरोना से दो की मौत, 149 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को जहां कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई है वहीं, 149 नए मामले पाए गए हैं। इसके साथ ही 121 लोग कोरोना महामारी को मात देने में कामयाब हुए हैं। जिल में मौजूदा समय में 1418 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

बीते कुछ समय से जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे जिले में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस पर किसी तरह से भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। जिसने सभी की चिंता को बढ़ा दिया है। हालांकि कोरोना को मात देने में भी काफी लोग कामयाब हो रहे हैं। इससे कुछ राहत भी मिलती नजर आ रही है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जहां मंगलवार को 168 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। बुधवार को भी 121 लोग ठीक हुए हैं और 149 नए मामले भी पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इनके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। मंगलवार को मेडिकल ब्लाक टिकरी में 60, चिनैनी में 23, रामनगर में 35, पंचैरी में चार, बसंतगढ़ में आठ, मजालता में तीन, उधमपुर शहर में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पांच व्यक्ति बेल्ट फोर्स के शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 7984 पहुंच गया है, जिनमें से 6481 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 85 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 1418 सक्रिय मामले शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें