फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंजाब में हत्या कर पटनीटॉप में छिपे दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कुद पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस के हवाले किया है। पंजाब पुलिस एक हत्याकांड के सिलसिले में इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

मूल रूप से किसी अन्य राज्य के रहने वाले ये दोनों आरोपी पंजाब में वारदात को अंजाम देकर पटनीटॉप में छिपे हुए थे। पंजाब पुलिस से इनपुट मिलने के बाद, कुद पुलिस ने नाके पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पटनीटॉप से लौट रहे एक यात्री वाहन से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पंजाब पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें