फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बस अड्डे पर बैलों की भिड़ंत में महिला घायल

Tue, 09 Jun 2026 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। मुख्य बस अड्डे पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो बैल आपस में भिड़ गए। इस दौरान चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
घायल महिला की पहचान अनुराधा (30 वर्ष), पत्नी अवतार सिंह निवासी सारी पंचायत भटियाड़ी के रूप में हुई है। अनुराधा पति और बच्चे के साथ घर जाने के लिए बस अड्डे पर मेटाडोर में सवार होने जा रही थीं। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों में नगरपालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि रामनगर कस्बे में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें