फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में बेकाबू ट्रक खाई में जा गिरा, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात बैटरी चस्मा के पास एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर जा रहा एक ट्रक (जेके03ई-3581) का चालक नियंत्रण से बाहर हो गया और राजमार्ग पर रामबन के बैटरी चस्मा इलाके के पास एक खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और एसडीआरएफ की बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और दो घायलों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान आसिफ बशीर निवासी नौगाम शोपियां के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि घायल मेहराज अहमद निवासी शोपियां को विशेष उपचार के लिए घाटी स्थित किसी अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का शव कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें