फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में देर शाम दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के वीनस चौक इलाके में वीरवार देर शाम साढे़ 8 बजे के करीब कुछ अज्ञात लोगों ने एक दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए। घायल काे तत्काल उपचार के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान पंकज गुप्ता उर्फ काका निवासी वीनस चौक उधमपुर के रूप में हुई है। वह वीनस चौक इलाके में किराने की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंकज गुप्ता दुकान बंद कर रहा था और उसी समय कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसके बाजुओं-टांगों पर ताबड़तोड़ वार कर लहुलुहान कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के कारणों की जानकारी नहीं मिली है, हालांकि पुलिस ने घायल से हमलावरों के बारे में पूछने का प्रयास किया लेकिन घायल की हालत गंभीर होने के कारण अधिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं, इस वारदात पर व्यापारी वर्ग ने कड़ा रोष जताया है। सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी के साथ व्यापार मंडल के अन्य लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे गए और उन्होंने मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए। जितेंद्र बरमानी ने कहा कि दुकान के अंदर घुसकर जिस तरीके से आरोपियों ने बैखोफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया, वह असहनीय है। इससे शहर का पूरा व्यापारी वर्ग रोष में है। उन्होंने मांग की कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस कड़े कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें