फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजार फुट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की हालत गंभीर

Thu, 21 Jan 2016 12:54 AM IST
रामबन/उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी की ओर जा रहा एक ट्रक रामबन जिले में एक हजार फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक बुरी तरह जख्मी हुआ है। उसे रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार की देर रात को हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक (जेके 14 बी 9369) नेशनल हाईवे से श्रीनगर की ओर जा रहा था। ट्रक में हार्डवेयर का सामान लदा हुआ था।

बताया जाता है कि मौसम भी बिल्कुल साफ नहीं था। बताया जाता है कि जब ट्रक बैटरी चश्मा के पास पहुंचा तो चालक संजय कुमार का वाहन से नियंत्रण नहीं रहा।

इससे ट्रक अनियंत्रित होकर एक हजार फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा रात को हुआ, इससे लोगों को काफी देर बाद जानकारी मिल सकी। संजय कुमार उधमपुर जिले के जिब थाती का रहने वाला है।
विज्ञापन


हादसे की खबर पाकर स्थानीय रेड क्रास के सदस्य, क्यूआरटी के सदस्य और 23 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से रस्सों के सहारे घायल संजय को बाहर निकाला। उसके सिर में गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


चेहरा खून से पूरी तरह लथपथ हो गया था। आननफानन में उसे जिला अस्पताल रामबन में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें