कटड़ा। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर कटड़ा में तिरंगा फहराने के साथ ही तिरंगा रैलियों का भी आयोयन किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शालीमार पार्क से शुरू कर अपर बाजार, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, जम्मू मार्ग से होते हुए रेलवे मार्ग तक बाइक रैली निकाली। इसमें पूर्व मंत्री अजय नंदा, म्यूनिसिपल कमेटी प्रधान विमल इंदु, युवा मोर्चा जिला प्रधान प्रभात सिंह, शामु पंडित, रमन सिंह आदि शामिल रहे। इसके अलावा भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में भी जश्न मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मोके पर ओम प्रकाश, मुबारक सिंह, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
अंबिका चौक में आरएसएस की ओर से तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान का आयोयन किया गया। इस मौके पर अजय शर्मा, संजय अरोड़ा, सुशील शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र मैंगी, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे। एशिया चौक पर सीनियर सिटीजन फोरम ने तिरंगा फाहराया, जिसमें प्रधान शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।