फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कास्तीगढ़ सिराज रेंज में की जा रही पेड़ों की कटाई

विज्ञापन
काश्तीगढ़ के जंगल में काटे गए पेड़। 
विज्ञापन
डोडा। जिले के कास्तीगढ़ सिराज रेंज कंपार्टमेंट नंबर नौ और दस में पेड़ों की कटाई और इसकी लूट जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जिले के कई इलाकों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों के जंगलों को बेरहमी से काटा जा रहा है। जहां कास्तीगढ़ सिराज रेंज कंपार्टमेंट नंबर नौ और दस के जंगलों में भी हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। हर दिन शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण वन तस्कर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अगर समय रहते हरे पेड़ों की कटाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले कुछ सालों में यह पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित होगा।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि पेड़ों की कटाई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं ताकि इस पर लगाम लगाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें