फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डिग्री कॉलेज में टैंकर से होगी जल की आपूर्ति

विज्ञापन
पौनी कॉलेज में पानी की आपूर्ति करता टैंकर।
विज्ञापन
पौनी। सरकारी डिग्री कॉलेज में पेयजल की समस्या से जूझ रहे विद्यार्थियों के लिए अब टैंकर से जल आपूर्ति होगी। बता दें कि कॉलेज में नल न लगा होने के कारण विद्यार्थी घरों से पानी लेकर आते हैं। प्रिंसिपल डॉ. उदय भानु ने बताया कि पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए लिखा गया है लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ है। एक पानी का टैंकर पीएचई विभाग की तरफ से कॉलेज में भेजा गया। यह पानी टंकियां में भरा गया है। जलशक्ति विभाग के जेई रवि अत्री ने बताया कि तीन करोड़ 16 लाख की कॉलेज की डीपीआई बनाकर भेज दी है। हफ्ते में दो बार कॉलेज में पानी भेज दिया जाएगा ताकि छात्रों को पीने के पानी के लिया ना जूझना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें