कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार को वन विभाग ने गांव की महिलाओं के लिए दो दिवसीय स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन किया। विभाग कार्यालय में उपस्थित ड़डूरा, भागथा, अगार जित्तो, आदि गांवों की महिलाओं को घरों में रहते हुए सामान बनाकर स्वरोजगार पैदा करने की जानकारी दी।
मौके पर मौजूद डीएफओ रियासी ज्योत्स्ना सरकार ने महिलाओं को बताया कि वह चीड़ के पेड़ की सूखी पत्तियों से टोकरी, मेवों की ट्रे, रोटी डालने वाले डिब्बे, आदि सामान तैयार कर अपनी रोजी रोटी कमा सकती हैं। वहीं, वन विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने समान बनाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला आगामी शुक्रवार तक जारी रहेगी।
विभाग ने महिलाओं को सामान भी उपलब्ध करवाया, ताकि वह घर पर समान बनाकर इसे बेचें, और स्वरोजगार पाएं। डीएफओ ने कहा कि विभाग महिलाओं को रोजगार देने को लेकर हर तरह की मदद करेगा। इस मौके पर रेंज अधिकारी कटड़ा सौरभ डमराल के साथ वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
बन विभाग दवारा चीड़ की सुखी पत्तीयों से वनाया गया सामान व विभाग के कर्मी सामान बनाने का तरिका दिख?- फोटो : KATRA