फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उधमपुर-बनिहाल रेल लाइन में एक और सफलता , सबसे लंबी 12.89 KM एस्केप टनल का काम पूरा

Fri, 16 Dec 2022 11:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, उधमपुर

सार

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक 272 किमी है। इसमें से 161 किमी रेल मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है जो पूरी तरह से संचालित है। कटड़ा-बनिहाल सेक्टर का शेष 111 किमी का काम तेज गति से हो रहा है।
विज्ञापन
Udhampur Banihal Rail Link - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर-बनिहाल-बारामुला रेल लाइन के निर्माण में एक और सफलता मिली है। इस रेल लाइन पर देश के सबसे लंबे 12.89 किमी एस्केप टनल का काम पूरा कर लिया गया। कटड़ा-बनिहाल का यह रेलवे लाइन 111 किमी है। इससे पहले बनिहाल-कटड़ा रूट पर 12.75 किमी टनल टी-49 इसी साल जनवरी में पूरी हुई थी।

विज्ञापन


रेल प्रशासन के अनुसार टी-49 टनल डबल ट्यूब का है। इसमें 33 क्रॉस पैसेज है। शियर जोन में काम के  सिलसिले में कई चुनौतियां रही हैं। पानी के रिसाव समेत कई दिक्कतें सामने आ रही हैं। ब्लास्ट के साथ एस्केप टनल का काम शुरू हुआ था। टी-49 खैरी व बनिहाल स्टेशन के बीच निर्मित है, जिसे वीरवार को खोला गया। अधिकारी ने बताया कि सुंबर स्टेशन यार्ड को दक्षिण की दिशा में जोड़ने वाला घोड़े की पैर के आकार का यह टनल है। खोड़ा गांव के उत्तर दिशा में टी-50 टनल पुल संख्या चार को क्रास करने के बाद आती है।

एस्केप टनल टी-13 को आपातकालीन व्यवस्था के लिए तैयार किया गया है। रियासी जिले के कौरी इलाके में चिनाब नदी पर विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल 14 अगस्त को आर्क को जोड़ने का गोल्डन प्वाइंट तैयार किया गया था। 
विज्ञापन


272 किमी लंबा है उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक 272 किमी है। इसमें से 161 किमी रेल मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है जो पूरी तरह से संचालित है। कटड़ा-बनिहाल सेक्टर का शेष 111 किमी का काम तेज गति से हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें