फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में पस्सियां गिरने से हाईवे बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के पंथयाल इलाके में मंगलवार को पस्सियां व पत्थर गिरने से राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इसके अलावा उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। देर शाम खबर लिखे जाने तक राजमार्ग को खोलने का काम जारी था। दिन भर राजमार्ग में फंसे रहने के कारण चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब आठ बजे पहाड़ से अचानक ही पस्सियां व पत्थर गिरने शुरू हुए और राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ज्यादातर वाहन ट्रक और टैंकर थे। सूचना मिलने के बाद फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने मशीनरी को तैनात कर राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया, लेकिन शाम तक मशक्कत करने के बाद भी राजमार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिली। राजमार्ग बंद होने के कारण रामबन व आसपास के इलाकों में करीब एक हजार वाहन फंस गए हैं। ज्यादातर जम्मू से श्रीनगर की तरफ जाने वाले वाहन फंसे हुए हैं। दोपहर तक जब राजमार्ग नहीं खुला तो उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उधमपुर में जखैनी के साथ संगूर, रठियान, बट्टलबालियां व अन्य कई इलाकों में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोक कर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें