फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात सुचारू, बारिश के कारण खतरा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन और शूटिंग स्टोन की वजह से मुश्किल हो सकता है सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लगातार छह दिनों से हो रही बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और शूटिंग स्टोन के चलते तीन दिन यातायात पूरी तरह से ठप रहा। शुक्रवार शाम मौसम साफ होने पर हाईवे पर यातायात को धीमी गति से छोड़ दिया गया था और शनिवार सुबह अमरनाथ यात्रा को भी रवाना किया, लेकिन फिर से बारिश शुरू होने से राजमार्ग पर खतरा बना हुआ है।
बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली, धरमथल, शारदा माता सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार शूटिंग स्टोन और मलबा गिर रहा था। जिसके कारण तीन दिनों तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को मौसम में सुधार आने के बाद संबंधित एजेंसियों ने सड़क से मलबा हटाने का कार्य तेजी से पूरा किया। जिसके बाद शाम के समय वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई थी। जबकि शनिवार सुबह से सात दिनों से इंतजार कर रहे अमरनाथ यात्रा के वाहनों को भी आगे जाने की अनुमति दे दी गई। लेकिन सुबह एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश लौटते ही संवेदनशील इलाकों में फिर से शूटिंग स्टोन और भूस्खलन की घटनाएं होने लगीं। जिसके बाद करीब दो घंटे तक फिर यातायात थम गया। लेकिन प्रशासन के लगातार प्रयासों के चलते शाम तक हाइवे को फिर से बहाल कर दिया गया था। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही जारी है। राजमार्ग को कई स्थानों पर पहुंची क्षति के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी है और इन स्थानों से एकतरफा वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। मौजूदा हालात को देखते हुए राजमार्ग पर सफर करना अभी भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीआई एजाज मिर्जा ने बताया कि हाईवे की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम और सड़क की स्थिति का आकलन किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर यातायात को फिर से रोका भी जा सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे बिना ताजा ट्रैफिक और मौसम संबंधी जानकारी के यात्रा न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें