किश्तवाड़। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मोटर वाहन विभाग ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ तस्लीम वानी के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। यह कदम उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा और परिवहन आयुक्त विशेष पॉल महाजन के निर्देशों के बाद उठाया गया है।
निलंबित किए गए चालक खतरनाक ड्राइविंग, ओवरलोड, बिना हेलमेट वाहन चलाने और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन में दोषी पाए गए थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
इन चालकों पर गिरी गाज
लाइसेंस निलंबन की सूची में शेराज अहमद, शादाब हुसैन, इम्तियाज अहमद, बरकत अली, मोहम्मद इकबाल, कृष्ण कन्हैया, इमरान सज्जाद, मोहम्मद साकिब मीर, कजाफी और फैजान अमीन शामिल हैं। एआरटीओ ने सख्त लहजे में कहा कि भविष्य में भी नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की जान सुरक्षित रखने के लिए ट्रैफिक नियमों का ईमानदारी से पालन करें।