चिनैनी कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : chineni
हर रोज जाम से बाधित होती है वाहनों की आवाजाही
चिनैनी। कस्बे का मुख्य बस स्टैंड वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण सिकुड़ता जा रहा है, जिससे हर दिन जाम की समस्या रहती है। कई बार दोपहिया वाहनों को भी निकलने में परेशानी होती है।
बस स्टैंड में प्रवेश और निकास के लिए सिर्फ एक ही मार्ग है। सभी वाहन इसी रास्ते से अंदर जाते हैं और उसी से बाहर निकलते हैं, जिससे बस स्टैंड पर अत्यधिक भीड़ हो जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। बस स्टैंड के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग पहले भी उठ चुकी है, लेकिन उसका कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय निवासी राज कुमार, बिशंभर दत्त और देव राज का कहना है कि यह मुख्य बस स्टैंड कस्बे के बीचों-बीच स्थित है और करीब डेढ़ दर्जन से अधिक रूटों पर चलने वाले वाहन यहां से गुजरते हैं। एक ही मार्ग होने के कारण जाम की समस्या और बढ़ जाती है। संवाद