उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. संजय वर्मा के संरक्षण में रोड सेफ्टी क्लब और एनएसएस इकाइयों के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन कॉलेज के वरिष्ठ फार्मासिस्ट सुरेश कुमार ने किया, जिसका उद्देश्य छात्रों को आवश्यक जीवन रक्षक कौशल से लैस करना था। सुरेश कुमार ने छात्रों को आपात स्थिति से निपटने, प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने और गंभीर चिकित्सा परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्रों ने व्यावहारिक प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया और सीखा कि पेशेवर चिकित्सा सहायता आने से पहले किस प्रकार त्वरित देखभाल प्रदान की जा सकती है। संवाद