फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर को जाम मुक्त करने के लिए सड़कों पर अफसर, अवैध पार्किंग पर मौके पर चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
- नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एडीडीसी और एआरटीओ ने खुद संभाली कमान
विज्ञापन

- सलाथिया चौक से जीएमसी गेट तक नो एंट्री से राहगीरों को मिली राहत
उधमपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) जुगल किशोर और एआरटीओ मुदिस्सर इकबाल की अगुवाई में पुलिस के साथ अधिकारियों ने शहर का चप्पा-चप्पा छाना। 24 फरवरी को जारी डीसी के आदेशों को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन ने न केवल जागरूकता फैलाई बल्कि अवैध पार्किंग करने वालों के मौके पर ई-चालान काटकर कड़ा संदेश भी दिया।
सबसे पहले एडीडीसी जुगल किशोर ने परिवहन विभाग और पुलिस अधिकारियों के साथ सलाथिया चौक से रामनगर चौक तक दौरा किया। इसके बाद एआरटीओ मुदिस्सर इकबाल टीम के साथ बाजार में उतर आए। सलाथिया चौक और वाचस्पति निवास के साथ बने सालों पुराने मेटाडोर स्टैंडों को हटाकर न्यू बस स्टैंड और सैलां तालाब में स्थानांतरित किया गया। सुबह 11 से रात 8 बजे तक सलाथिया चौक से रामनगर चौक और जीएमसी गेट तक चारपहिया वाहनों की नो-एंट्री से पैदल चलने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। सलाथिया चौक, रामनगर चौक, सैलां तालाब चौक आदि निर्धारित जगहों पर पुलिस व ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती रही।
विज्ञापन

न्यू बस स्टैंड पर दी जाएं सुविधाएं
मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष सुदेश कुमार के अनुसार न्यू बस अड्डे पर मिनी बसों को स्थानांतरित करना सराहनीय पहल है। उनकी मांग है कि न्यू बस स्टैंड पर सुविधाएं दी जाएं। धार रोड किनारे अवैध पार्किंग को हटाया जाए ताकि मिनी बसों की आवाजाही बाधित न हो। इसी तरह मेटाडोर स्टैंड सैलां तालाब के बंटी शर्मा का कहना है कि वाचस्पति निवास के बाहर से चलने वाली मेटाडोर को सैलां तालाब मेटाडोर स्टैंड से चलाया अच्छा फैसला है। इस बदलाव की मांग भी की जा रही थी।

निरीक्षण का उद्देश्य शहर को जाम मुक्त रखना है, साथ ही पारंपरिक ट्रेंड को बदलकर नया आधुनिक लुक प्रदान करना है। रोजमर्रा की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी और बाजार के नए लुक से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। लोग बिना परेशानी खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

-जुगल किशोर, एडीडीसी।
उपायुक्त की तरफ से जारी आदेश की अनुपालना में पहली मार्च से सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। दौरे के दौरान हिदायतें दी गई हैं। सलाथिया चौक पर कोई मेटाडोर स्टैंड नहीं रहेगा। यहां तीन मिनट का स्टाॅपेज दिया गया है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-मुदिस्सर इकबाल, एआरटीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें