पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पहुंचे सैलानी आनंद उठाते हुए। संवाद
- फोटो : chineni
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप की वादियों में देशभर के सैलानी उमड़ पड़े। शुक्रवार को पटनीटॉप और नत्थाटॉप में हुई ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों की खुशी को दोगुना कर दिया। सैलानियों ने हिम मानव बनाए, स्लेजिंग और स्कीइंग का रोमांचक अनुभव लिया।
तेज धूप के बीच बर्फ के साथ अठखेलियां करते हुए पर्यटकों ने प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद लिया। अंकुश सिंह, प्रगुण, अधरब और अलीना ने बताया कि वे पहले से गिरी बर्फ देखने आए थे, लेकिन ताजा बर्फबारी का नजारा देख उनकी खुशी दोगुनी हो गई। संवाद