फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्नो मेले में गायकों, नर्तकों व हास्य कलाकारों ने प्रस्तुतियों से बांधा समा

Sat, 22 Feb 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
 चौगान मैदान में स्नो मेले के दाैरान प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : kishatwad
विज्ञापन
किश्तवाड़ में जिला प्रशासन ने किया ऐतिहासिक चौगान मैदान में भव्य स्नो मेले का आयोजन
विज्ञापन

किश्तवाड़। पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक चौगान मैदान में स्नो मेले का आयोजन किया।
यह आयोजन उपायुक्त राजेश कुमार शवन के नेतृत्व में किया गया। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन युवा, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्त भारत अभियान और स्वच्छ भारत अभियान जैसी महत्वपूर्ण सरकारी पहलों पर जागरूकता फैलाई गई।
विज्ञापन

मेले में सैकड़ों नागरिकों, कलाकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें गायन, नृत्य और हास्य प्रदर्शन शामिल थे। निधि आर्यन (किश्तवाड़ आइडल विजेता - जूनियर), जुलकर नैन (उपविजेता - वरिष्ठ), श्रिया शर्मा (उपविजेता - जूनियर), बुरहान शेख, शफकत रसूल, अली, फरहान, मुईन राजा और आरोही राणा जैसे प्रतिभाशाली गायकों ने प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। हास्य कलाकार और नर्तक अज़िल फारूक ने अपने शानदार प्रदर्शन से माहौल को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन

किश्तवाड़ एक्ट प्रोडक्शन की मंत्रमुग्ध कर देने वाली समूह नृत्य प्रस्तुति ने मेले के उत्साह को और बढ़ा दिया। किश्तवाड़ आइडल सीजन 2 के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में निधि आर्यन (प्रथम), श्रिया शर्मा (द्वितीय), सुशांत आर्यन (तीसरे) और सीनियर वर्ग में सूरज आर्यन (प्रथम), जुलकर नैन (द्वितीय), रोहन भंडारी (तृतीय) को सम्मानित किया गया। इसमें एडीसी पवन कोतवाल, एएसपी पवन शर्मा, पीओ आईसीडीएस व सीईओ केडीए ऋषि कुमार शर्मा, सीपीओ शाहनवाज बाली, एसीआर इदरीस लोन, एसीडी फुलैल सिंह माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें