फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटॉप में छाई वीरानगी, सैलानी लौटे

विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में छाई विरानी। 
विज्ञापन
- पहलगाम आतंकी हमले का असर : कई सैलानियों ने एडवांस बुकिंग की रद्द, कुछ ने टूर प्लान में किया बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। पहलगाम आतंकी हमले का असर जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में भी देखने को मिला है। यहां पहुंचे कई सैलानियों ने अपने टूर प्लान बदल दिए हैं। कई पर्यटकों ने पटनीटॉप से वापसी कर ली है। कुछ सैलानी ऐसे भी थे जिन्होंने एडवांस बुकिंग करवाई थी जिसे उन्होंने रद्द कर दिया है।
आतंकी हमले के बाद पर्यटन स्थल पटनीटॉप में वीरानगी छाई हुई है। पटनीटॉप के होटलों में कार्यरत मैनेजरों सहायक रंगील सिंह, राजेश ठाकुर व एसके बड़ियाल ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले का पटनीटॉप में बहुत ज्यादा असर पड़ा है। पटनीटॉप में पहले भी कारोबार तेज नहीं था। सर्दियों व गर्मियों के कुछ महीने ही काम होता है। मंगलवार को पटनीटॉप में कई सैलानी टूर प्लान के साथ घूमने आए हुए थे मगर जैसे ही उन्हें पहलगाम आतंकी हमले की सूचना मिली तो उन्होंने अपना टूर प्लान ही बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करवाई थी, उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी है। कई सैलानी अगले दो-तीन दिन के लिए पटनीटॉप तथा आसपास के इलाकों में घूमने के लिए आए हुए थे, उन्होंने भी बुधवार को वापसी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें