फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पाकिस्तान पर की जाए बालाकोट जैसी सर्जिकल स्ट्राइक

विज्ञापन
भद्रवाह में प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह में हिंदू समुदाय के लोगों ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि पाकिस्तान पर बालाकोट जैसी सर्जिकल स्ट्राइक की जाए।
विज्ञापन

हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। सुबह से ही प्रदर्शनकारी विरोध जताने के लिए बाजारों में आ गए। आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सेरी बाजार में टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। वहीं, अंजुमन इस्लामिया के प्रधान रियाज अहमद नजार ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी।
कस्बे के भाला, प्राणू, पुल डोडा, प्रेम नगर, ठाठरी, चिराला,भगवा, देसा, जठ्ठी, मलहूरी और अस्सर इलाके में भी प्रदर्शन हुए। सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहे। यातायात भी पूरी तरह से ठप रहा। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें