जम्मू। विज्ञान, इंजीनियरिंग और संस्कृति के संगम तितिक्षा टेक फेस्ट का रविवार को समापन हुआ। श्री माता वैष्णों देवी विश्वविद्यालय में आयोजित फेस्टिवल में छात्रों, शिक्षकों और प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साही लोग एक साथ आए। इस दौरान प्रतिभागियों ने आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक शिल्प कौशल का प्रदर्शन और अपने कौशल को बयां किया।
उत्सव के अंतिम दिन की शुरूआत वेब-3 संगम के साथ हुई। इसमें प्रौद्योगिकियों की क्षमता और समाज पर उसके प्रभाव पर संगोष्ठी हुई। इसमें उद्योग से जुड़े वक्ताओं ने अपनी बात रखी। इस दौरान इंटरनेट के विकेंद्रीकृत, भविष्य में इसकी संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद कैडोग्राफर प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कला और इंजीनियरिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद बाइनरी ब्लाइंड डेट हुई। इसमें प्रतिभागियों ने प्रोग्रामिंग कौशल देखने को मिला। प्रोग्रामिंग कौशल का उपयोग करके प्रतिभागियों ने जटिल समस्याओं को हल करने, टीमवर्क को बढ़ावा देने और नवीन समस्या-समाधान तकनीकों को प्रोत्साहित करने जैसी गतिवधियां हुईं। फेस्टिवल के समापन समारोह में डीजे नाइट हुई। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उत्सव के समापन पर माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर के सिन्हा ने कहा कि फेस्टिवल एक ऐसा मंच साबित हुआ है जहां छात्र अपनी प्रतिभा दिखाई।