फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हर घर तिरंगा मुहिम के तहत निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
 घर घर तिरंगा मुहिम के तहत हॉयर सेकेंडरी स्कूल बॉयज उधमपुर से तिरंगा रैली निकलते विद्यार्थी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशासन के सहयोग से शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह बाॅयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की तरफ से विशाल तिरंगा के साथ एक तिरंगा रैली निकाली गई। जिसे एडीसी प्रेम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
स्कूल परिसर से शुरू हुई यह तिरंगा रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरी और जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें काफी संख्या में शामिल स्कूल के विद्यार्थियों, एनसीसी कैटडों, पुलिस जवानों, शहरवासियों व स्टाॅफ सदस्यों ने हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय तथा हर घर तिरंगा के नारे लगाते हुए भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी प्रेम सिंह ने कहा कि हर साल 2 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा मुहिम चलाई जाती है, इस साल भी इस अभियान के तहत जिला भर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। इसी सिलसिले में आज एक तिरंगा रैली निकाली गई है। इसका उद्देश्य जनता में तिरंगा को लेकर जागरूकता, उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का महत्व बताना और राष्ट्रप्रेम के जज्बे को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सभी सम्मान करते है लेकिन इसे सहेज कर रखने और राष्ट्रीय पर्वों का सही से मनाने के तौर तरीकों को ठीक से नहीं जानते हैं। इसलिए इन सभी जानकारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें