रामबन। बनिहाल पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर और उसके दो साथियों को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तनवीर अहमद उर्फ जिम्मी, उजार अहमद डार और आदिल अहमद तीनों निवासी बनिहाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बनिहाल पुलिस ने मुख्य बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्ति को रोका और तलाशी लेने पर 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने मौके पर ही तस्कर और उसके दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में तनवीर अहमद उर्फ जिम्मी ने नशा तस्करी की बात कबूल ली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।