फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पलटने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ के भंडारकुट में शनिवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सैन्य जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान चला कर उन्हें सैन्य चिकित्सा शिविर पहुंचा कर उपचार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को किश्तवाड़-छात्रू मार्ग पर कुच्छाल गांव से किश्तवाड़ की ओर आ रही महिंद्रा पिकअप (जेके 17 ए 0196) भंडारकुट के पास सड़क पर पलट गई। वाहन में सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। सैन्य जवानों ने गंभीर रूप से घायल महिला को भंडारकुट सैन्य चिकित्सा शिविर पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं। घायलों की पहचान अमीना बानो (23), जैतून बेगम (46) और चालक यासीन अहमद (19) तीनों निवासी कुच्छाल (छात्रू तहसील) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें