कटड़ा। कटड़ा पुलिस ने तीन लोगों को 907 ग्राम चरस और 450 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में धर्मनगरी स्थित उधमपुर मार्ग पर सेरली चेक पोस्ट पर पुलिस ने एक व्यक्ति को 138 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान करामत अली निवासी पड़ोह, कटड़ा के रूप में हुई है। दूसरे मामले में बस स्टैंड पर ऑटो स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्ति की तलाशी लेने पर 19 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पृथ्वी चंद निवासी लड्ढा, तहसील मौंगरी (उधमपुर) के रूप में हुई है।
तीसरे मामले में मूरी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 450 ग्राम भुक्की व 750 ग्राम चरस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वह कटड़ा की ओर वाहन से आ रहा था। मूरी नाके पर वाहन (जेके03एफ- 4858) की तलाशी लेने पर 450 ग्राम भुक्की व 750 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान हमीद खान निवासी तरीन मयाड़ी तहसील कटड़ा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने वाहन को सीज कर व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।