फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में तीन और लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बाहरी राज्य से लौटे एक व्यक्ति सहित तीन लोग सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। रविवार की तरह सोमवार को भी जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 19 ही रही। मामले कम होने पर स्वास्थ्य विभाग बहुत ज्यादा राहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में कई महीनों से लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे है। इससे जिला प्रशासन भी बहुत ज्यादा राहत महसूस कर रहा है। मामले कम होने के बावजूद हर रोज एक हजार से अधिक लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। रविवार को जिले में कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि सात लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। सोमवार को भी तीन ही लोग कोरोना संक्रमित पाए हैं। इनमें एक व्यक्ति बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाया गया है। तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11275 हो गए हैं। इनमें से 11121 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 135 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 19 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें