फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-टैक्सी की टक्कर में तीन जख्मी

Thu, 28 Jan 2016 12:56 AM IST
रामबन/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर करोल इलाके में बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे दो वाहनों की टक्कर में तीन जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रामबन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रक (जेके 02 एपी 4221) श्रीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान टैक्सी (जेके 18-7112) सवारियों को लेकर जम्मू की ओर आ रही थी। करोल इलाके में दोनों वाहनों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई।

दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में टैक्सी में सवार नजीर अहमद व तारिक अहमद दोनों निवासी सिलग्राम जिला अनंतनाग और जहांगीर मीर निवासी पहलगाम जिला अनंतनाग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार तीनों ही हालत में सुधार हो रहा है। घायलों के परिवार के लोगों को खबर दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें