फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारें खाई में गिरीं, सात घायल

Thu, 28 Jan 2016 12:53 AM IST
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डुडू चौकी के अंतर्गत किरची के पास मंगलवार को मारुति वैन खाई में जा गिरी। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। एक अन्य सड़क हादसे में भी एक व्यक्ति जख्मी हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को मारुति वैन से छह यात्री किरची डुडू से बसंतगढ़ की ओर जा रहे थे। किरची के पास चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। इससे वैन करीब डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।

मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को आननफानन में गाड़ी से निकालकर लाटी पीएचसी ले जाया गया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायलों में सुरेश कुमार, नरेश कुमार, जोगिंद्र कुमार तीनों निवासी किरची और यश पाल, विजय कुमार, केवल कुमार निवासी थिलडू शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, बुधवार को चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत समरोली के पास भी एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे चिनैनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें