संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचैरी तहसील के मीर गांव में 30 अगस्त को तीन दिवसीय ऐतिहासिक सांकरी देवता मेला शुरू होगा, जो पहली सितंबर तक चलेगा। इन तीन दिनों में यहां दंगल के आयोजन के साथ ही लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कई खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
सांकरी देवता विकास समिति के प्रधान प्रभात सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय से मेला स्थल की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। यह बेहद ही प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्र है। यह मेला हर साल आयोजित किया जाता है। इस बार यह 30 अगस्त से शुरू होगा और पहली सितंबर तक चलेगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें प्रशासन का ज्यादा सहयोग रहता है। मेले में इस बार भी खाने पीने के स्टाल से लेकर श्रद्धालुओं के लिए अन्य सभी जरूरी सुविधाओं के प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले के पहले दिन दंगल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि परिवार सहित पहुंचकर मेले का आनंद उठाएं ।