किश्तवाड़। जिला पुलिस का मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस मढ़वा तहसील के वाड़वन इसके से तीन मवेशियों को मुक्त करवा कर तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जहांगीर अहमद बक्करवाल निवासी गडवोल, अनंतनाग के रूप में हुई है।
विशेष सूचना पर एसडीपीओ निसार अहमद खोजा ने एसआई अब्दुल राशिद, एसएचओ पुलिस थाना वाड़वन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर नाका लगाया था। इस दौरान तीन मवेशियों को कश्मीर की ओर ले जा रहे एक व्यक्ति को रोका। वह मवेशियों के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने पुलिस पार्टी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।