कटड़ा। धर्मनगरी से चार किलोमीटर दूर नेेमाई क्षेत्र में वीरवार को वन विभाग ने ग्रीन जेएंडके अभियान के तहत पौधरोपण अभियान चलाया है। इस मौके पर रेंज अधिकारी सौरभ दबराल, ब्लॉक अधिकारी सुनील कुमार सहित पीआरआई सदस्य और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। रेंज अधिकारी ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए सभी को पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेना चाहिए।