फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चोरी की वारदात के कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस ने पकड़ा चोर

विज्ञापन
उधमपुर: चोर द्वारा तोडा गया मोंटी का दरवाजा तथा दुकान में बिखरा पड़ा सामान. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की आदर्श कॉलोनी इलाके में शनिवार देर रात चोरों ने रेडीमेड गारमेंट की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और सामान चुरा लिया लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटे में चोर को पकड़ कर चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक अंकुश महाजन ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे दुकान के साथ रहने वाले पड़ोसी ने उनको फोन कर बताया कि कोई व्यक्ति दुकान की छत के ऊपर से सामान लेकर भागा है। उनको लगता है कि दुकान में कुछ हुआ है। जानकारी मिलने पर अंकुश तुरंत दुकान में पहुंच गए और जब शटर उठाकर अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखी करीब 12 हजार रुपये की राशि भी गायब थी और कई कीमती कपड़े भी चोरी किए गए थे। इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। एसएचओ रघुवीर सिंह की तरफ से एक टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी गई। जब जांच की तो पता चला कि चोर भागते समय कपड़े से भरा एक बैग छत पर ही छोड़ गया है और उसने दुकान में चोरी करने के साथ अपने पुराने कपड़े नीचे उतार दिए हैं और नए कपड़े पहन कर फरार हो गया। दुकान के मालिक ने बताया कि चोर ने ऊपर का लोहे का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
वहीं पुलिस ने मौके पर ही कुछ सबूत जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे तक चोर को पकड़ने में कामयाबी भी हासिल कर ली गई। पुलिस ने चोरी के मामले में मोहम्मद सलीम निवासी पड़ानु को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकद राशि और सामान भी बरामद कर लिया गया है। मोहम्मद सलीम फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। पुलिस अब जांच के जरिए पता लगा रही है कि कहीं इस व्यक्ति ने और भी चोरी की वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया है। कहीं यह रेकी कर दुकानों या फिर घरों को निशाना तो नहीं बना रहा था। कुछ ही घंटे में चोर के पकड़े जाने पर व्यापार मंडल ने भी पुलिस की सराहना की है। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी का कहना है कि पहली बार शहर के अंदर कुछ ही घंटे के अंदर चोर को सामान के साथ पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस का काम सराहनीय है। अगर इसी तरह से पुलिस काम करती रहेगी तो शहरवासियों को चिंतित नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें