फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा दुकानों के बाहर महिलाओं और युवतियों की लगी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने पर मंगलवार को बाजार में कपड़े व रेडीमेड गारमेंटस की दुकानें खुलने पर लोग सामाजिक दूरी को भी भूल गए। खरीदारी के लिए कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं को अपनी बारी आने के लिए दुकानों के बाहर इंतजार करते हुए भी देखा गया। हैरानी की बात है कि अब कोई सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने पर किसी तरह की कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश अनुसार शहर में मंगलवार को कैमिस्ट, लैब, हेल्थ क्लीनिक, दूध की दुकानें, फल, सब्जी, मटन, चिकन, आटो मोबाइल रिपेयर, असेस्टरी, सर्विस स्टेशन, एग्रीकल्चर इनपुट, रेहड़ी, कैंटीन, होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी, मिठाई के साथ कपड़े, रेडीमेड गारमेंटस, टेलर, बुटीक, फुटवेयर, कास्टमेटिक, ज्वेलरी, खिलौने, गिफ्ट आइटम, मल्टीपल आइटम के शो रूम, ड्राइ क्लीन, हैंडलूम, फोटो स्टेट, फरनीशर की दुकानें भी सुबह नौ से शाम बजे तक खुली। कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए लोग सुबह नौ बजे ही पहुंच गए थे। इसके बाद लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती चली गई। दोपहर 12 बजे तक तो बाजार में हालात ऐसे बन गए है कि कई रेडीमेड व कपड़ों की दुकानों के अंदर व बाहर ग्राहकों की भीड़ लग गई।
लोग खरीदारी के चक्कर में कोरोना संकट को तैयार सामाजिक दूरी के नियम को भी भूल गए। कई दुकानों के बाहर तो महिलाओं को अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए देखा गया। भीड़ लगने पर अब कोई किसी को रोक भी नहीं रहा है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण करना कम कर दिया है। कपड़ों की दुकानों के साथ कास्मेटिक, ज्वेलरी, फुटवेयर व अन्य दुकानों पर भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। शाम तक बाजार में बहुत ज्यादा रौनक नजर आई। कई स्थानों पर तो दिन के समय कई बार जाम की स्थिति बनी। शाम के पांच बजते ही दुकानों को बंद करवा दिया गया। इसके बाद पुलिस की टीमों ने बाजार का निरीक्षण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें