फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नैचर दो घंटे में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के लंबी गली क्षेत्र में मंगलवार को चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने दो घंटे में पटाक्षेप करने का दावा किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली है। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को बाजार में खरीदारी के लिए आई आर्य समाज निवासी कांता देवी की चेन छीन कर एक युवक फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर चेन को बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान इरशाद शेख उर्फ नवीदा निवासी वार्ड 11 शिव नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें