फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कदवा सब सेंटर में स्टाफ की भारी कमी, मरीजों को बसंतगढ़ जाने को मजबूर

Thu, 19 Jun 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने लोदरा सब सेंटर में स्टाफ की कमी को दूर कर दी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर जिले के ब्लॉक बसंतगढ़ के तहत आने वाले कदवा सब सेंटर में स्वास्थ्य स्टाफ की भारी कमी के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर लोदरा सब सेंटर में विभाग ने स्टाफ की कमी को दूर कर राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कदवा सेंटर अब भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।
वर्तमान में केवल एक स्वास्थ्य कर्मचारी पूरे कदवा सब सेंटर को चला रहा है, जो इस दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र की जरूरतों के लिहाज़ से बेहद अपर्याप्त है। क्षेत्र के लोग इलाज के लिए लगभग 12 किलोमीटर दूर बसंतगढ़ पीएचसी तक का सफर तय करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में मौसमी तौर पर बसे गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोगों की भी अच्छी-खासी संख्या है, जो अपने माल-मवेशियों के साथ रहते हैं और उपचार के लिए कदवा सेंटर पर निर्भर हैं। स्टाफ की कमी से इन लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व सरपंच रशीद के अनुसार, हम वर्षों से विभाग से गुहार लगा रहे हैं कि कदवा सेंटर में स्टाफ की कमी को दूर किया जाए, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। एकमात्र कर्मचारी पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य ज़रूरतें पूरी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग मजबूरी में बसंतगढ़ पीएचसी का रुख कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ उनका समय और पैसा खर्च होता है, बल्कि आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में गंभीर जोखिम भी बना रहता है। स्थानीय निवासियों और जन प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि कदवा सब सेंटर में जल्द से जल्द स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

कोट



विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि सेंटर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाए। इसके लिए उच्च अधिकारियों को लिखित में भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सेंटर में स्टाफ की कमी को दूर कर दिया जाएगा।

- डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें