फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े तीन अलमारियों के ताले तोड़ उड़ाए दस लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। जिला मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर रैंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालटा इलाके में दिन दिहाड़े घर में तीन अलमारी के ताले तोड़ कर दस लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में तीन सप्ताह में दूसरी वारदात है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित परमानंद ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह पत्नी के साथ बाजार और पिता मवेशियों को चराने गए थे। घर पर बुजुर्ग मां बाहर धूप में सो रही थी। घर के दरवाजे खुले थे। चोरों ने तीन अलमारियों के ताले तोड़ कर करीब दस लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया है। कुछ सप्ताह पहले ही उसके बेटे की शादी हुई थी और बहु, मां और पत्नी के गहने तीन अलमारियों में रखे हुए थे। चोरों ने जिस प्रकार वारदात को अंजाम दिया है उससे लगता है कि उसे घर और गहनों के बारे में जानकारी थी। वारदात की सूचना मिलते ही रैंबल पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए गए। मौके पर मौजूद प्रीतम सिंह ने बताया कि तीन सप्ताह पहले भी इसी तरह से दिन दिहाड़े वारदात को अंजाम देकर एक अन्य घर से दो लाख रुपये के गहनों पर साफ किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें