फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों के बीच चले टोके, एक गंभीर

Sat, 22 Nov 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाथी क्षेत्र में वीरवार देर रात गांव ही दो युवकों के बीच जमकर टोके चले। एक युवक ने तेजधार हथियार से दूसरे को बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाथी के पहाड़ी क्षेत्र कोटली में स्थानीय निवासी देवी दयाल और रणबीर सिंह के बीच अचानक झगड़ा हो गया। देवी दयाल भाजपा छोड़कर निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे पवन गुप्ता का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। जबकि रणबीर सिंह पैंथर्स पार्टी का कार्यकर्ता है।

दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि रणबीर तेज धार हथियार से देवी दयाल पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद रणबीर सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही देवी दयाल के समर्थक मौके पर पहुंचे और उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी रंजिश थी। पुलिस देवी दयाल के बयान का इंतजार कर रही है। वहीं, आरोपी की तलाश में भी पुलिस ने कई जगह पर छापेे मारे। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। देर शाम तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें