फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जखैनी में घायल मोर का वन्यजीव विभाग ने किया रेस्क्यू

Sun, 28 Jun 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जखैनी इलाके में शनिवार को वन्यजीव संरक्षण विभाग ने तत्परता दिखाते हुए एक मामूली रूप से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। करीब ढाई से तीन वर्ष की आयु का यह मोर पानी की तलाश में पास के जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में आ गया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जब मोर को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मोर को सुरक्षित पकड़ लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से मोर को आवारा कुत्तों के हमले से बचा लिया गया।
बाद में मोर को प्राथमिक उपचार और मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। वन्यजीव विभाग ने नागरिकों की सतर्कता की सराहना करते हुए अपील की है कि ऐसी स्थिति में वन्यजीवों को खुद पकड़ने के बजाय तुरंत विभाग को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें